Congress: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल ने मणिपुर में कहा- प्रधानमंत्री आंसू पोछने भी नहीं आए

Samachar Jagat | Monday, 15 Jan 2024 08:22:26 AM
Congress: Congress' Bharat Jodo Nyan Yatra begins, Rahul said in Manipur - Prime Minister did not even come to wipe tears

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है, इस यात्रा को पार्टी अध्यक्ष खरगे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे। ये यात्रा मणिपुर के थौबल से शुरु हुई। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया।

बता दें की राहुल ने यहां कहा- मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। उधर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राहुल की यात्रा को लेकर संदेह जताया। 

बता दें की राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

pc- naidunia

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.