- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों के लिए आज 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान आज सात बजे से शुरू हो चुका है।
आज मतदान समाप्त होने के बाद 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। आज 1.56 करोड़ से अधिक मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का मौका होगा। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर लोगों के पास मतदान करने का मौका होगा। एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय है। इस बार भी यहां पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
आम आदमी पार्टी सत्ता बरकरार रखने के लिए लगा रही है जोर
आम आदमी पार्टी सत्ता अपने पास बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस एक फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनावी मैदान में है। दोनों ही पार्टियों को लम्बे समय से दिल्ली की सत्ता नहीं मिली है।
भाजपा को 27 साल से नहीं मिली है सत्ता
यहां पर आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य से मैदान में उतरी है। वहीं भाजपा को यहां पर 27 साल से सत्ता नहीं मिली है। दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस भी सत्ता में वापसी पर के लिए उत्सुक है। आज होने वाले मतदान से आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस ने भी इस चुनाव में कई दिग्गजों को मैदान में उतरा है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें