Delhi Elections 2025: भाजपा ने रेखा गुप्ता को सौंपी दिल्ली की जिम्मेदारी, आज 6 विधायकों के साथ लेगी शपथ

Shivkishore | Thursday, 20 Feb 2025 08:48:35 AM
Delhi Elections 2025: BJP hands over responsibility of Delhi to Rekha Gupta, will take oath today along with 6 MLAs

इंटरनेट डेस्क। आखिकार 27 सालों के बाद आज से दिल्ली में भाजपा का राज शुरू होने वाला है। जी हां भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना है। आज रामलीला मैदान में वो सीएम पद की शपथ लेंगी। बीजेपी दिल्ली में महिला चेहरा पेश करना चाहती है। वहीं रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 मंत्री भी होंगे। इनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। 

बीजेपी ने दिल्ली की कैबिनेट में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत 6 लोगों के नाम हैं। बीजेपी ने कैबिनेट में जाट, सिख, पंजाबी, दलित और पूर्वांचली नेताओं को शामिल करके जातिगत संतुलन साधने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री के चयन के बाद दिल्ली की कैबिनेट भी सामने आ गई है। नए मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा (जाट), मनजिंदर सिरसा (सिख), आशीष सूद (पंजाबी) और रविंदर इंद्रज सिंह (दलित) शामिल होंगे। पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व पंकज सिंह और कपिल मिश्रा करेंगे। रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

pc- hindustan


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.