औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर आंदोलन से भडक़ी हिंसा को लेकर Devendra Fadnavis ने दिया है ये बड़ा बयान

Hanuman | Wednesday, 19 Mar 2025 08:51:42 AM
Devendra Fadnavis has given this big statement regarding the violence that erupted from the movement to remove Aurangzeb's tomb

इंटरनेट डेस्क। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर आंदोलन से भडक़ी हिंसा के बाद महाराष्ट्र के सीएम सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने औरंगजेब को लेकर राज्य में चल रहे विवाद के बीच नागपुर में हिंसा के लिए विकी कौशल की फिल्म छावा को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि फिल्म छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भडक़ाया है। 

देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा को पूर्वनियोजित बताते हुए कहा कि जिन्होंने कानून हाथ में लिया और पुलिस पर हमला किया, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधानसभा में इस संबंध में कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए आंदोलन किया था। इस दौरान घास से बनी प्रतीकात्मक कब्र जलाई थी। उन्होंने इस दौरान बताया कि अफवाह फैलाई गई कि कब्र के कपड़े पर धार्मिक पाठ लिखा हुआ था।

नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा
आपको बात दें कि मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर आंदोलन से भडक़ी हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 पांच मामले दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार किया
हिंसा में पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में पांच मामले दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी नागपुर में स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है। यहां पर पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है। 

PC: thefederal

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.