हरियाणा के पंचकुला में किसानों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, धान खरीद में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे किसान, तभी पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो देखें

Samachar Jagat | Saturday, 02 Oct 2021 04:57:56 PM
In Panchkula, Haryana, farmers were protesting against lathi charge, delay in paddy procurement, when the police rained sticks, watch video

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आज शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने धान की खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की। इससे पहले लेकिन हरियाणा के पंचकुला में किसान प्रदर्शन के बीच लाठीचार्ज की घटना सामने आई। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धान खरीद में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद मामला गर्मा गया और पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने हो गए। 

 

हरियाणा: पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धान खरीद में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रदेश में 10 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। pic.twitter.com/9qDIR9GBTQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, हरियाणा में धान की खरीद में हो रही देरी को लेकर राज्य के पंचकुला में बड़ी संख्या में किसानों द्वारा  राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। मामला बढ़ता देख प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। 

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोट पहुंची है। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में हरियाणा में 10 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.