Kangana Ranaut को लेकर जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के लिए बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 12:16:22 PM
Jairam Thakur said this big thing for Congress regarding Kangana Ranaut

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस की एक महिला नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस संबंध में जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया कि देव भूमि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेत्री  द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रनौत छोटी काशी कहे जाने वाली मण्डी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मण्डी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ  इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कंगना रनौत का अपमान पूरे मण्डी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा  मण्डी  की  बेटी  के  इस अपमान  को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोक सभा के चुनाव में मण्डी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

गौरतलब है सोशल मीडिया और डिजिटल प्लैटफॉम्र्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को कंगना रनौत को लेकर एक अश्लील तस्वीर पोस्ट कर भद्दा कमेंट किया गया था। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.