Lok Sabha Elections: बाड़मेर में मोदी की सभा में हो सकता है खेला, कांग्रेस और रवीन्द्र भाटी को लगेगा झटका!

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 08:59:36 AM
Lok Sabha Elections: Manvendra Singh Jasol may join BJP

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ भाजपा में शािमल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में आज एक नया नाम जुड़ सकता है। ये नाम कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल का हो सकता है। कांग्रेस का ये दिग्गज नेता एक फिर से भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम सकता है।  

बाड़मेर में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए राजस्थान में एक और बड़ा झटका साबित होगा। मानवेंद्र सिंह जसोल के इस कदम से बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रवीन्द्र सिंह भाटी की टेंशन भी बढ़ जाएगी।

मानवेंद्र सिंह जसोल के भाजपा में शामिल होने से यहां पर भाजपा को राजपूत समाज का समर्थन मिल जाएगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल राजस्थान के इस क्षेत्र सेतीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.