नौसेना का युद्धपोत गिरा,दो नाविकों की मौत और 14 घायल

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 07:43:17 PM
navy warship  INS Betwa dropped two sailors dead and 14 wounded

नौसेना का एक प्रमुख युद्धपोत आईएनएस बेतवा सोमवार को मुंबई स्थित नौसैनिक डॉकयार्ड में मरम्मत के दौरान एक तरफ झुकने के बाद गिर गया जिससे दो नाविकों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

 
नौसेना के अनुसार यह हादसा दिन में लगभग डेढ़ बजे उस समय हुआ जब युद्धपोत डॉक से अलग हो रहा था। दुर्घटना का कारण डॉक-ब्लाक प्रणाली का फेल होना बताया जा रहा है। हादसे के समय युद्धपोत मिसाइलों और अन्य अत्याधुनिक हथियारों से लैस था। नौसेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
नौसेना सूत्रों के अनुसार इस युद्धपोत को नियमित कार्यक्रम के तहत 'रिफिट’ किया जा रहा था यानी इसकी मरम्मत की जा रही था और जब यह डॉक से अलग हो रहा था तो यह एक तरफ झुकने के कारण गिर गया। 
 
इस हादसे में 14 नाविकों को बचा लिया गया है हालांकि वे घायल हो गए हैं। लापता दो नाविकों की मौत हो गई है। घायल नाविकों को नौसेना के अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सूत्रों के अनुसार नौसेना के किसी पोत को पहली बार इस तरह के हादसे का सामना करना पड़ा है। आईएनएस बेतवा लगभग 4000 टन वजन का ब्रह्मपुत्र श्रेणी का युद्धपोत है और यह वर्ष 2004 में नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.