Rahul Gandhi: चार साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, जाने क्या है पूरा मामला

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2023 09:12:14 AM
Rahul Gandhi: In the four-year-old case, the court will give its verdict on Congress leader Rahul Gandhi today, know what is the whole matter

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का परेशानिया पीछा छाड़ने का नाम नहीं ले रही है। अब आज गुजरात की सूरत कोर्ट एक मामले में राहुल गांधी को लेकर फैसला सुना सकती है। जी हा आपकों बता दे की ’सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानी का मामला दर्ज है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक में एक रैली बयान दिया था की ’सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मामला दर्ज करवाया था। अब करीब चार साल बाद आज इस मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट फैसला सुना सकती है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी भी कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को एक चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इसकों लेकर आज कोर्ट फैसला सुना सकता है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.