महिला आरक्षण बिल का मकसद जाति जनगणना को दरकिनार करना है: Rahul Gandhi

Hanuman | Friday, 17 Apr 2026 03:24:07 PM
The objective of the Women's Reservation Bill is to sideline the caste census: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। केन्द सरकार ने संसद का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाकर गुरुवार को तीन मुख्य विधेयक संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए। इन पर आज शाम को वोटिंग करवाई जाएगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ी बात कही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहली सच्चाई यह है कि यह महिलाओं से जुड़ा बिल नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तीकरण से कोई लेना-देना नहीं है। ये भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है।

खबरों क अनुसार, राहुल गांधी ने इस दौरान बोल दिया कि महिला आरक्षण बिल का मकसद जाति जनगणना को दरकिनार करना है। ये बिल ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को नजरअंदाज करता है।  आपको बता दें केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए इन बिल का विपक्ष की ओर कड़ा विरोध गया है।

PC:  nationalheraldindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.