Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन

Shivkishore | Tuesday, 18 Jul 2023 08:01:52 AM
Oommen Chandy: Former Kerala Chief Minister and Congress leader Oommen Chandy passed away at the age of 79.

इंटरनेट डेस्क। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चांडी का मंगलवार देर रात को निधन हो गया है। चांडी ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। चांडी के बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पष्टि की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो चांडी बीते कुछ समय से बीमार थे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर इलाज करा रहे थे।

ऐसा रहा सियासी सफर
आपको बता दें की चांडी ने कम से कम राजनीतिक में अपने पूरे 5 दशक दिए। 27 साल की उम्र में केरल विधानसभा के लिए चुने गए थे और लगातार 11 चुनाव जीते। वह 2004-2006 और 2011-2016 तक केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा वो चार बार केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। साथ ही चार बार केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। 

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भी चांडी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सुधाकरण ने भी ट्विटर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, दुनिया को प्यार की ताकत से जीतने वाले राजा की कहानी का अंत हो गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जाहिर किया है। 

pc- abp news 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.