Parliament Winter Session: सदन में अमित शाह का बड़ा आरोप, नेहरू की वजह से बना POK, नहीं तो होता....

Samachar Jagat | Thursday, 07 Dec 2023 08:29:45 AM
Parliament Winter Session: Amit Shah's big allegation in the House, POK was created because of Nehru, otherwise it would have happened....

इंटरनेट डेस्क। संसद में इस समय शीतकालीन सत्र चल रहा है और कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है। ऐसे में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो नए बिलों पर चर्चा की। इसपर बात करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और जवाहरलाल नेहरू पर भी।

अमित शाह ने सदन में कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना कुछ लोगों को खटक गया है। जम्मू और कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक अब लोकसभा में पास हो गया है। अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2023 सत्तर वर्षों से जिन पर अन्याय हुआ, जो अपमानित हुए और जिनकी अनदेखी की गई उनको न्याय दिलाने का बिल है।

अमित शाह ने यहां कांग्रेस पर निशाना साधा। वह बोले, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की समस्या पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से हुई। पूरा कश्मीर हाथ आए बिना सीजफायर कर लिया था वरना वह हिस्सा कश्मीर का होता। शाह के इस बयान पर सदन में हंगामा हुआ, इसके बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया।

pc- navpradesh.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.