PM Modi ने पूर्व मंत्री कटारिया के निधन पर शोक जताया

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2023 11:15:02 AM
PM Modi condoles the death of former minister Kataria

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जन सेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में समृद्ध योगदान दिया।

अंबाला से सांसद कटारिया का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से दुखी हूं।

उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’’कटारिया पिछले महीने से चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में भर्ती थे।

Pc:India.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.