PM Modi ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर बधाई दी

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Jun 2023 01:13:49 PM
PM Modi congratulates President Murmu on being conferred with Suriname's highest civilian award

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार' से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित होने पर राष्ट्रपति जी को बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।"राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के दौरे पर हैं। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Pc:The Business Standard (Hindi)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.