'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होते ही PM Modi ने उठा लिए हैं ये बड़े कदम, इन्हें दी सौगातें

Hanuman | Friday, 13 Feb 2026 04:43:51 PM
PM Modi has taken these big steps after shifting to 'Seva Teerth', gave gifts to them

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए पीएम कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इससे बनाने में 1,189 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।  'सेवा तीर्थ' शिफ्ट होते ही पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों के लिए जरूरी फैसलों से जुड़ी फाइलों पर साइन किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन करने के बाद हर नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा के लिए PM RAHAT स्कीम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत अब दुर्घटना के शिकार लोगों को 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। वहीं पीएम मोदी ने 3 अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया टारगेट तय किया है।

वहीं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के खर्च को 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर दोगुना करके 2 लाख करोड़ करने की मंजूरी दी है। वहीं पीएम मोदी ने दस हजार करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया FoF 2.0 को मंजूरी दी है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.