Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल पर कसा तंज, कहा- आखिर करोड़ों का भुगतान किस सेवा…

Hanuman | Wednesday, 20 May 2026 01:47:37 PM
Hanuman Beniwal takes a jibe at CM Bhajanlal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट्स को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में अखबार में प्रकाशित खबर को शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सरकार 536 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट्स पर हर महीने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन नागौर सहित प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

आएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में तंज करते हुए आगे कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि कागजों में “यूनिट”घूम रही है और जमीन पर सिर्फ बिल बन रहे हैं। आज राजस्थान का किसान और पशुपालक सरकार से पूछ रहा है कि आखिर करोड़ों का भुगतान किस सेवा के लिए हो रहा है?

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.