IPL 19: लखनऊ पर धमाकेदार जीत से राजस्थान रॉयल्स की शीर्ष चार में हुई वापसी

Hanuman | Wednesday, 20 May 2026 08:43:59 AM
IPL 19: Rajasthan Royals Return to Top Four with a Resounding Victory over Lucknow

खेल डेस्क। वैभव सूर्यवंशी (93 रन) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 53रन) की तूफानी अर्धशतक पारी के दम पर आईपीएल 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ थी राजस्थान रॉयल्स की अंक तालिका में शीर्ष चार में वापसी हो गई है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 57 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 97 रनों की  तूफानी पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से यश राज पुंजा ने 2 जबकि आर्चर को एक विकेट हासिल किया। जवाब में पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 221 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन केवल 38 गेंदों पर ही बना डाले। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की सहायता से नाबाद 53 रन बनाए।

राजस्थान की जीत से पंजाब को हुआ नुकसान
जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली जीत से राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 14 अंक हो चुके हैं। अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल करने पर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। राजस्थान रॉयल्स  की जीत से पंजाब को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इससे वह अंक तालिका में शीर्ष चार से बाहर हो गई है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.