IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम घोषित, गिल करेंगे कप्तानी, इन्हें पहली बार मिली जगह  

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 04:52:07 PM
India's ODI and Test Squads for Afghanistan Series Announced: Gill to Captain

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी है। वहीं केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आएंगे। जबकि देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती देते नजर आएंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में बरकरार है। ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.