मन की बात को लेकर Dotasra ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- परीक्षा पर चर्चा करते हैं…

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 09:10:10 AM
Dotasra took a jibe at PM Modi regarding Mann Ki Baat

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने मन की बात को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक को संबोंधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी जी सिर्फ "मन की बात" करते हैं, "काम की बात" कभी नहीं करते।

परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन परीक्षाओं के पर्चे लीक होने से रोक नहीं पाते। जरा सोचिए.. अगर डॉक्टर ही फर्जी बनने लगेंगे, तो देश में क्या होगा? वक्त आ गया है.. युवाओं के पेपर आउट करने वालों को सत्ता से "आउट" किया जाए। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में शामिल होकर विशिष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया एवं देश के युवाओं को भविष्य बचाने का संदेश दिया।

नीट जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक

डोटासरा ने कहा कि देश में नीट जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक हैं। अगर समाज में फर्जी डॉक्टर प्रवेश करने लगेंगे, तो देश की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हो जाएंगी। भाजपा ने पूरे सिस्टम को खोखला और युवाओं का भविष्य असुरक्षित बना दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी जी, पार्टी विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास महला को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.