Ind vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन दिग्गजों को मिलेगी भारतीय टीम में जगह!

Hanuman | Monday, 18 May 2026 03:45:26 PM
Ind vs Afg:  These stalwarts will secure a spot in the Indian team for the ODI series against Afghanistan!

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच अन्तरराष्ट्रीय मुकाबले शुरू होंगे। दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे खेले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का शामिल होना लगभग तय है। इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या चो​टिल हैं और इसलिए वे आईपीएल के मैच भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में वह वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के कारण आराम दिया जा सकता है। आईपीएल में लगातार इतने मैच खेलने ​के बाद इस बात की संभावना कम है कि उन पर और लोड डाला जाए।  इस सीरीज में एक बार फिर से शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ ही श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। कुलदीप यादव भी जगह बना सकते हैं। संजू सैमसन को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिल सकती है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्ण को मौका दिया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्ण।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.