IPL 2026: विराट कोहली ने तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नबंर वन

Hanuman | Monday, 18 May 2026 12:03:49 PM
IPL 2026: Virat Kohli Surpasses Tendulkar and Faf du Plessis—Becomes Number One in This Category

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 61वें लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी इस संस्करण के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मैच में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। विराट कोहली ने आईपीएल के इस संस्करण में अपने पांच सौ रन पूरे किए।

इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ा कारनामा किया है, जिसमें वह महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अलावा फाफ डु प्लेसिस को भी पीछे छोड़ने में सफल हुए। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में 35 या उससे अधिक की उम्र में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने तीन बार ऐसा किया है। सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस ने 2-2 बार ये कारनामा किया था।

आईपीएल के इस संस्करण में अब तक बना चुके हैं इतने रन
आपको बात दें विराट कोहली ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में 741 रन बनाए थे। वहीं साल 2025 के आईपीएल सीजन में वह 657 रन बनाने में सफल रहे। अब आईपीएल के इस संस्करण में विराट कोहली अब तक 13 मैचों की 13 पारियों में 542 रन बना चुके हैं। उसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय और 2 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। विराट कोहली ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 37 गेंदों पर 58 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। आरसीबी ने पंजाब से ये मैच 23 रन से जीता।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.