- SHARE
-
खेल डेस्क। मिचेल मार्श (38 गेंदों पर 90 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल ने आईपीएल19 के शुक्रवार का खेले गए मैच में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से शिकस्त। इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने राह बहुत ही मश्किल हो गई है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अंशुल कम्बोज की गेंदों की जमकर पिटाई हुई। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्हें एक ही मैच में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार चार-चार छक्के पड़े।
एलएलसी के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अंशुल द्वारा किए गए मैच के पांचवें ओवर में लगातार पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में भी अंशुल के साथ ऐसा ही हुआ। इस ओवर में भी चार छक्के लग गए। प्रकार अंशुल कम्बोज एक पारी में कुल 8 छक्के खाने वाले आईपीएल इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यश दयाल को आईपीएल के एक मैच में आठ छक्के खाने पड़े थे।
2.4 ओवर की गेंदबाजी में लुटा दिए 63 रन
सीएसके के गेंदबाज अंशुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में कुल 2.4 ओवर गेंदबाजी की और 63 रन लुटा दिए। उनककी आखिरी 10 गेंदों में 8 छक्के और 1 चौका पड़ा। इस प्रकार से उन्होंने आखिरी 10 गेंदों में 52 रन खर्च कर दिए। आईपीएल इतिहास में कम से कम 2 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में ये सबसे खराब प्रदर्शन है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें