- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ा है। तरफ आंधी-बारिश परेशानी का कारण बनी हुई है तो दूसरी और भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया है।
आंधी-बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गमी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर सो आज प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव का नया दौर शुरू हो होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और आसपास के इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में भी गर्मी का असर तेज बना रहेगा। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
दूसरी और मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया गया है। विभाग ने आज से 17 मई के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर संभाग और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चलने की आशंका जताई है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ है यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और करौली जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के इन जिलों में अचानक तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
PC: khabargaon
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें