- SHARE
-
जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किए जाने पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। पायलट ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि यह पहले से ही तय था— वोट लो, फिर कीमत बढ़ाओ।
5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में तुरंत ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। पहले जनता को लुभाने के लिए दामों को बढ़ाया नहीं, चुनाव समाप्त हुए तो बोझ जनता की जेब पर डाल दिया।
वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज से "महंगाई मैन" 5 दिन विदेश की वादियों में "राष्ट्रचिंतन" करने निकल पड़े हैं। बाकी देशहित में योगदान अब जनता करेगी। जाते-जाते नई आर्थिक नीति समझा गए हैं कि "पेट्रोल-डीजल महंगा हो तो टंकी फुल मत करवाइए… हर लीटर पर 3-3 रुपए का योगदान करके देश को आत्मनिर्भर बनाइए।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें