Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी

Hanuman | Friday, 15 May 2026 04:45:54 PM
Rahul Gandhi takes a dig at the central government over petrol and diesel prices

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने आज सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा किए जाने पर केन्द्र सरकार और पीएम नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया।  पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया।

वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म- मोदी की वसूली शुरू। वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया दी कि देखिए राहुल जी ने बंगाल चुनाव के पहले ही कह दिया था कि चुनाव समाप्त होते ही कीमतें बढ़ेंगी। कीमतें बढ़ गई हैं और मोदी जी ने जो आह्वान किया है पब्लिक का, सात तरह के बचाव करने का, बचत करने का और उन्होंने कुछ सिंबॉलिक किया भी है तो उससे भी लोग समझ गए कि अब कीमतें बढ़ने वाली हैं और बढ़ ही गई आखिर के अंदर। अल्टीमेटली भार जनता पर ही डाला जा रहा है।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.