Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 08:29:29 AM
Rahul Gandhi Targets Central Government, Cites These Figures

इंटरनेट डेस्क। नीट की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ऋतिक मिश्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा। लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आख़िरी शब्द थे। तीसरी बार NEET देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया। गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी। ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। यह आत्महत्या नहीं- यह सिस्टम द्वारा हत्या है।

राहुल गांधी ने बताए ये आंकड़े:
-2015 से 2026 तक-148 परीक्षा घोटाले।
-87 परीक्षाएँ रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
-148 घोटालों में सज़ा हुई- सिर्फ़ 1 को।
-CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 - किसी को सज़ा नहीं।
-NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।

घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ
राहुल आंधी ने कहा कि और सबसे शर्मनाक बात ये है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं - फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गँवाते हैं। मोदी जी - कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?

यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी
राहुल गांधी ने कहा कि मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

PC: thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.