- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की यह इस सीजन 5वीं हार है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 168 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 61 और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रनों का योगदान दिया।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 14.5 ओवरों में केवल 86 रन रनों पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार हैदराबाद को 82 रन से करारी हार का सामना कर ना पड़ा। वहीं टीम ने अपना ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद का ये आईपीएल में अपना लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले टीम का सबसे कम स्कोर 96 रन था, जो साल 2019 में मुंबई के खिलाफ बना था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें