- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे कम पारियों में 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। वैभव एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गेल ने आईपीएल में 100 छक्के 37 पारियों में पूरे किए थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में कुल 22 मैचों की 22 पारियों में 89 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह अभी तक आईपीएल में 42.36 के औसत से 932 रन बना चुके हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी आज 11 छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में छक्कों का शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
गेल साथ ही टूटेगा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के पास क्रिस गेल के रिकॉर्ड के अलावा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त करने का मौका होगा। आंद्रे रसेल के नाम आईपीएल में 100 छक्के सबसे कम गेंदों में पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है। आंद्रे रसेल ने केवल 657 गेंदों में छक्कों का शतक पूरा करने का कीर्तिमान बनाया था। अब राजस्थान रॉयल्स के ओपनर सूर्यवंशी के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर करवाने का मौका है। वैभव सूर्यवंशी अब तक 402 गेंदों का सामना कर चुके हैं। वैभव के पास आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे करने का भी मौका होगा।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें