IPL 2026: लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनने पर आरसीबी को मिली इतनी मोटी राशि, गुजरात टाइटंस भी हुई मालामाल

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 08:14:17 AM
IPL 2026: RCB Receives a Massive Sum After Becoming Champions for the Second Consecutive Time

खेल डेस्क। गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की (नाबाद 75 रन)  की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। ये आरबीसी का लगातार दूसरा आईपीएल खिताब है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना की। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

आईपीएल 2026 की खिताबी जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मालामाल हो गई है। आईपीएल 2026 में बीसीसीआई ने कुल 46.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का पुरस्कार दिया। विजेता टीम आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि बीसीसीआई ने दी। उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपए की राशि इनामी राशि दी गई।

राजस्थान रॉयल्स के मिले 7 करोड़ रुपए
वहीं क्वालिफायर-2 मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच से बाहर होकर चौथे स्थान पर रही पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद 6.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि प्राप्त करने में सफल रही।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.