T20 क्रिकेट में बना नया विश्व रिकॉर्ड, केवल इतनी सी गेंदों पर बना डाला अर्धशतक

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 09:42:18 AM
New World Record Set in T20 Cricket: Half-Century Scored in Just This Many Balls

खेल डेस्क। महिला टी20 क्रिकेट में एक अब नया विश्व रिकॉर्ड बना है। ये रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने बनाया है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वूमेन्स T20 मुकाबले में केवल 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये वूमेन्स T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने पारी का अंत 19 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाकर किया।

कराची में खेले गए इस मुकाबले में फातिमा सना ने केवल 15 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर सबसे तेज महिला T20I फिफ्टी का सोफी डिवाइन, फोबे लिचफील्ड और ऋचा घोष का संयुक्त रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

फातिमा ने पारी से महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इससे पहले मैरी केली ने 2022 में वार्विकशर के लिए और लॉरा हैरिस ने इस साल न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश टूर्नामेंट इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.