IPL 2026: सीएसके को लगा बड़ा झटका, अब तक 14 विकेट ले चुका ये ऑलराउंडर हुआ बाहर

Hanuman | Thursday, 14 May 2026 04:28:04 PM
IPL 2026: Big Blow for CSK

इंटरनेट डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से झटका लगा है। अब ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह दाहिनी जांघ की चोट का आकलन कराने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग छोड़कर ब्रिटेन लौट रहे हैं।

ओवरटन ने आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए हैं। सीएसके ने सोशल मीडिया के माध्यम से ओवरटन की चोट के बारे में जानकारी दी है। सीएसके ने बताया कि ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे की जांच तथा उपचार के लिए वह ब्रिटेन लौट रहे हैं।

जेमी ओवरटन के स्थान पर सीएस तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मौका दे सकती है। सीएसके की टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में शामिल सीएसके की खिलाड़ियों की लगातार चोटें आगे मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.