- SHARE
-
खेल डेस्क। विराट कोहली (नाबाद 105 रन) की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने रायपुर में बुधवार को बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से शिकस्त दी।
इस जीत से आरसीबी एक बार फिर से आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पहुंच गई है। मैच में विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में दस शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
मैच 78 रन बनाते ही विराट कोहली ने टी20 में अपने 14000 रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। विराट कोहली ने टी20 की 409 पारियों में 14000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 423 पारियों में अपने 14000 रन पूरे किए थे। डेविड मिलर ने 431, जोस बटलर ने 468, एलेक्स हेल्स ने 505 और कीरोन पोलार्ड ने 633 पारियों में 14000 टी20 रन पूरे किए थे।
इसके साथ ही विराट कोहली टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं विराट कोहली ने आईपीएल में चेज करते हुए सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में जोस बटलर की बराबरी कर ली है। इन दोनों क्रिकेटरों ने तीन-तीन बार ऐसा किया है।
विराट कोहली ने रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली ने 60 गेंदों की इस शतकीय पारी में 11 चौक और तीन छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया। उन्होंने सबसे ज्यादा ये पुरस्कार हासिल करने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों ने आईपीएल में 21-21 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुस्कार जीता है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें