नीट पेपर लीक को लेकर Jully का बड़ा बयान, कहा- भाजपा से अपराधी निकलना कोई नई बात नहीं है

Hanuman | Thursday, 14 May 2026 08:39:54 AM
Jully's Major Statement Regarding the NEET Paper Leak

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीग पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा से अपराधी निकलना कोई नई बात नहीं है परन्तु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिस तरह नीट पेपर लीक के आरोपी दिनेश बिंवाल से पल्ला झाड़ने के लिए झूठ बोल रहे हैं वह आश्चर्यजनक है।

नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि भाजपा के जमवारामगढ़ के विधायक महेन्द्र पाल मीणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस आरोपी को भाई लिखते हैं और जन्मदिन व शादी की सालगिरह की बधाई देते हैं। आरोपी दिनेश बिंवाल केवल भाजपा का कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि भाजपा युवा मोर्चा की जयपुर देहात इकाई का जिला मंत्री है। सच स्वीकार कीजिए मदन जी।

इससे  पहले मदन राठौड़ ने कहा था हमारे यहां पेपर लीक नहीं हुआ। अन्य प्रदेश केरल से हुआ। जांच हो रही है। सब सामने आ जाएगा। दोषी को दंडित किया जाएगा।

PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.