CM Bhajanlal ने दी जयपुर सीरियल बम विस्फोट में दिवंगत हुए सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि

Hanuman | Wednesday, 13 May 2026 03:49:41 PM
CM Bhajanlal paid tribute to all the citizens who lost their lives in the Jaipur serial bomb blasts

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13 मई 2008 के दिन जयपुर सीरियल बम विस्फोट में दिवंगत हुए सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला मानवता, शांति और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार था।

इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्र की एकता और दृढ़ संकल्प ही उन वीर आत्माओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्ष 2008 में आज ही के दिन जयपुर में हुए बम धमाकों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है, जो निर्दोष जिंदगियों को छीनकर समाज में भय और अस्थिरता फैलाने का कायरतापूर्ण प्रयास करता है।

ये जघन्य धमाके जयपुरवासियों के आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को तोड़ नहीं सके। विपरीत परिस्थितियों में भी शहर ने संयम, साहस और सामाजिक समरसता का परिचय दिया था। आज के दिन हमें संकल्प लेना होगा कि ऐसी अमानवीय और कायरतापूर्ण हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहें तथा शांति, सद्भाव और भाईचारे के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करें।

PC:  theindiadaily
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.