- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिलाा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच अभय कमांड सेंटर को धमकी भरा कॉल आया था।
इसके बाद साइबर सेल की सहायता से कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया गया। इसमें उसकी लोकेशन हरियाणा पाई गई। इसके बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क कर एक विशेष टीम वहां पर भेजी। धमकी भरे कॉल में 40 करोड़ रुपए की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर एसएमएस अस्तपाल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई।
सूचना पर पुलिस और जांच एजेंसियां ने मौके पर पहुंकर गहन जांच की। एसएमएस हॉस्पिटल के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी ने इस संबंध में जानकारी दी कि करीब 2 से 3 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
PC: jansatta