- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हिमंता बिस्वा सरमा से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में असम और तेजी से विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।
आज गुवाहाटी में आयोजित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी बनकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई। यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक नेतृत्व में जनता के विश्वास और भाजपा सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नई सरकार असम के विकास को नई गति देगी तथा समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर असम के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगी।
PC: X