नीट परीक्षा रद्द होने पर Rahul Gandh का बड़ा बयान, कहा- यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 04:33:05 PM
Rahul Gandhi Issues Strong Statement on NEET Exam Cancellation

इंटरनेट डेस्क।  लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर से भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नीट 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।

उन्होंने कहा कि किसी पिता ने कर्ज लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।

हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.