Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पड़ रही है झुलसाने वाली गर्मी, 47 डिग्री के पार हुआ तापमान, अब है ये अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 08:13:48 AM
Rajasthan Weather Update: Scorching heat grips the state; temperatures soar past 47 degrees—here is the latest alert

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार जा चुका है। लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकला बहुत ही मश्किल हो चुका है। सुबह 10 बजे के बाद से सड़क पर इक्का-दुक्‍का लोग ही नजर आते हैं। मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर का पारा 47.3° रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं 46.8°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में तापमान 46.5°C रिकॉर्ड किया गया है। इससे वह प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौजूदा समय में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य रिकॉर्ड हुआ है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अगले 4-5 दिन हीटवेव और ऊष्णरात्री रहने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के मध्य रिकॉर्ड हो सकता है। दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना भी जताई है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.