- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर स्थित झाड़खण्ड महादेव मन्दिर में आयोजित 'राज्य स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधन को सुना। इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्मय से दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोमनाथ का वैभव हमारे अटूट विश्वास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है। आज का भारत अपनी गौरवशाली 'विरासत' पर गर्व भी कर रहा है और आधुनिक 'विकास' के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरंतर खुशहाली की मंगल कामना करता हूं।
इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह गौरवपूर्ण अवसर भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सनातन परंपरा और अदम्य आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पावन अवसर हमें उन महान विभूतियों और अनगिनत श्रद्धालुओं के संघर्ष एवं संकल्प की याद दिलाता है, जिन्होंने पुनर्निर्माण के माध्यम से संस्कृति की अमर ज्योति को पुनः प्रज्वलित किया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा
आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में 'अमृत पर्व-2026' में हिस्सा लिया। सोमनाथ के आधुनिक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस उत्सव में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर महापूजा की।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें