- SHARE
-
जयपुर। करीब 900 करोड़ के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को एसीबी ने देर रात करीब 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह थाईलैंड में शादी समारोह में शामिल होने के बाद भारत लौटा था। वहीं 7 मई को गिरफ्तार हो चुके महेश जोशी को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय बड़ाया पर जल जीवन मिशन घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप है।
आरोप है कि संजय बड़ाया दलाल (बिचौलिया) की भूमिका में रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अब उसे जयपुर ला रही है। खबरों के अनुसार, थाईलैंड में हुई एक शादी में शामिल होकर बड़ाया के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही ब्यूरो इमीग्रेशन ने तुरंत एसीबी को जानकारी दी गई। इसके बाद रात करीब 2 बजे एसीबी टीम ने बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया।
PC: navbharattimes