- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा का परिणाम 85.20 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई की ओर से आज इसे घोषित कर दिया गया है। अजमेर रीजन में 86.78 प्रतिशत परिणाम रहा है। इससे वह 11वें स्थान पर रहा है।
परिणाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्टूडेंट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला। कॉमर्स की स्टूडेंट दृष्टि जैन ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जयपुर की समृद्धि अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह राजनीति विज्ञान में 100 नंबर प्राप्त करने में सफल रही। राजस्थान में 88,118 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
इनमें से 50,354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें से 42,427 छात्र और 34,042 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का परिणाम 84.26 और छात्राओं का परिणाम 90.14% रहा है। ह्यूमेनिटीज की छात्रा ने खुशी गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक कर नाम रोशन किया। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें