- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि ईरान के खिलाफ जारी जंग अमेरिका हर हाल में जीतेगा। ईरान या तो समझौता करेगा या फिर तबाह हो जाएगा। उन्होंने बोल दिया कि अमेरिका के पास हालात संभालने के लिए हर विकल्प मौजूद है।
डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत में ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर भी चर्चा होगी। वह 13 से 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। यह 2017 के बाद डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला चीन दौरा होगा। अमेरिका की ओर से ईरान के खिलापफ 74 दिनों की जंग में अब तक कम से कम 29 अरब डॉलर खर्च किए हैं।
दुनिया के देशों को अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का इंतजार है। इसके कारण भारत सहित बहुत से देशों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें