- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के बहुत से जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है। अब फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
जैसलमेर में 46.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.8 डिग्री, बाड़मेर और बीकानेर में 45.2 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, जोधपुर में 44.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में 43.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 43 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री और चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हालांकि भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभागों के उत्तरी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी हुए हैं अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से फलोदी जिले में ‘अति उष्ण लहर’ और ‘उष्ण रात्रि’ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में भीषण लू की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट विभाग की ओर से जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और जालौर सहित कई जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी विभाग ने जारी किया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें