- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब NEET 2026 के पेपर को लेकर मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों को निशाने पर लिया है।
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि NEET 2024 के बाद अब NEET 2026 का भी पेपर परीक्षा से पहले लीक होना और सैंपल पेपर के नाम पर बिकना बेहद गंभीर एवं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
परीक्षा से पहले "गैस पेपर" के नाम पर हूबहू पेपर आउट होने, 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर आने और देहरादून, सीकर व झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को पकड़ना इस बात का संकेत है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार संकट में है। करोड़ों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक और गड़बड़ियां युवाओं का भरोसा तोड़ देती हैं।
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों में आखिर ऐसी कौन सी व्यवस्था चल रही है जहां एक के बाद एक भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय एग्जाम सवालों के घेरे में आ रहे हैं?
पेपर लीक की ख़बरों ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। इस मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच बेहद जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें