- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान सचिवालय में आज आग लगने से हड़कंप मच गया। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में दोपहर में लगी आग ने कार्मिकों की नींद उड़ा दी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया है।
आग लगने के तुरंत बाद ही एमसीबी को ट्रिप कर दिया गया। माना जा रहा है कि डीआईपीआर सेक्शन में लगी हार का कारण शॉर्ट सर्किट है। इस आग से कितना नुकसान हुआ, उसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंकर आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान डीआईपीआर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। अभी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में खुलासा हो सकता है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें