Tamil Nadu में शपथ कैंसिल, विजय को सरकार बनाने के लिए अब चाहिए इतने विधायकों का समर्थन

Hanuman | Saturday, 09 May 2026 12:49:34 PM
Swearing-in Cancelled in Tamil Nadu, Vijay's Party TVK Now Needs the Support of This Many MLAs to Form the Government

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का गठन हो गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के नए सीएम बन गए हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु में अभी भी सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार।

खबरों के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को अभी केवल 116 विधायकों का ही समर्थन ही मिला है। टीवीके चीफ विजय को यहां पर सरकार गठन के लिए दो और विधायकों की जरूरत है। खबरों के अनुसार, टीवीके के पास पर्याप्त बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज होने वाला शपथ समारोह कैंसिल हो गया है। खबरों के अनुसार, तमिलनाडु में विजय ने राज्यपाल को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम (एम) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।

अभी तक विजय की पार्टी को सरकार गठन के लिए आईयूएमएल और वीसीके का समर्थन पत्र नहीं दिया है। इन दोनों दलों के  पास 2-2 विधायक हैं। आपको बता दें कि विजय  प्रदेश में सरकार गठन के लिए तीन बार राज्यपाल से मिल चुके हैं। राज्यपाल ने उनसे साफ बोल दिया कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.