ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड

Hanuman | Monday, 11 May 2026 09:07:29 AM
Cummins, Starc, and Hazlewood Dropped from Australian Team

खेल डेस्क। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई वनडे और टी20 में जगह नहीं मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों ऐलान कर दिया है।

इन दोनों टीमों में काफी अंतर देखने के लिए मिल रहा है।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित  टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को जगह नहीं दी है। माना जा रहा है कि इन तीनों दिग्गजों को आराम दिया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम फिर मैदान में उतरेगी तो वे नजर आएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल को नहीं मिली टी20 टीम में जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अंडर टीम के खिलाड़ी लियाम स्कॉट और ओली पीक को इस टीम में जगह दी है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसी सीरीज से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ​वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत होगी।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में टीम की कमान मिचेल मार्श को दी गई है। टी20 सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को जगह नहीं दी गई है।  

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, बिली स्टैनलेक, एडम जंपा।

PC: cricketcountry
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.