- SHARE
-
खेल डेस्क। उर्विल पटेल (23 गेंदों में 65 रन) की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने घर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित बीस ओवरों में आठ विेकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
उर्विल पटेल ने अपनी इस तूफानी पारी के दम पर आईपीएल में इतिहास रचा। उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं 13 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उर्विल अपनी इस पारी के दम पर आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त बल्लेबाज बने। वहीं उन्होंने एबी डिविलियर्स का 11 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर किया। उन्होंने अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में छह छक्के लगाए। वहीं पहली 10 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड ध्वस्त किया। एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपनी पारी की पहली 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे तो वहीं उर्विल ने इस मैच में अपनी पारी की पहली गेंदों में 42 रन बनाए।
सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
उर्विल पटेल आईपीएल के इतिहास में सीएसके की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2014 में खेले गए मुकाबले में 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें