- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 50वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से शिकस्त दी। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निर्धारित 19 ओवरों में 209 रन बनाए। आरसीबी को 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। जवाब में आरसीबी छह विकेट के नुकसान पर केवल 203 रन ही बना सकी।
इस मैच में आरसीबी की तरफ से खेल रहे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैदान पर उतरने के साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। इससे वह एक खास लिस्ट का भी हिस्सा बन गए। ये भुवनेश्वर कुमार का 200वां आईपीएल मैच था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में जो 200 मैचों का आंकड़ा पूरा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल के इस सीजन में भुवी ने 9 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं।
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में सिर्फ 12वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो 200 या उससे अधिक मुकाबले खेलने में सफल हुए हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है, जो आईपीएल में अब तक कुल 278 मुकाबले खेल चुके हैं।
रोहित और कोहली के पास धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
रोहित शर्मा और विराट कोहली 277-277 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम दर्ज है, जो अभी तक 197 मुकाबले खेल चुके हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
PC: espncricinfo