- SHARE
-
खेल डेस्क। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (101) और मोमिनुल हक (91) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ आज से मीरपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने पहले दिन चार विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम 33 और लिटन दास 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शान मसूद ने शुक्रवार सुबह टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एक समय बांग्लादेश ने अपने दो विकेट केवल 31 रन के योग पर ही गंवा दिए।
इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक ने मोर्चा संभाला। शांतो ने 130 बॉल पर 101 रन बनाए। उन्होंने 12 चौक और दो छक्के आए। मोमिनुल हक अपना शतक बनाने से चूक गए। शांतो का ये पाकिस्तान के खिलाफ ये पहला टेस्ट शतक है। वह अपने टेस्ट कॅरियर में 9 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें